नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता हथियाने के लिए बेचैन है। इसके लिए वह पूरी तरह हिंदुत्व के एजेंडे पर निर्भर है। अयोध्या पर साम्प्रदायिकता का खेल खेलने के बाद अब भाजपा का पूरा ध्यान काशी और मथुरा पर केंद्रित है। इसी के थीम सॉन्ग के साथ उसने प्रचार शुरू कर दिया है।

 

बीजेपी के लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी ने अयोध्या, काशी और मथुरा का जिक्र करते हुए थीम सॉन्ग लॉन्च किया है और चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है।

 

इस थीम सॉन्ग में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर, काशी विश्वनाथ के पुनर्विकास और आने वाले समय में मथुरा के बारे में बात की गई है।

 

भगवा पार्टी के चुनाव प्रचार में इस थीम सॉन्ग को कितनी दिया जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने इसे सोशल मीडिया पर फैलाना शुरू कर दिया है।

 

पार्टी का पूरा ध्यान थीम गीत के साथ मतदाताओं तक पहुंचने और उन्हें लुभाने पर केंद्रित है। जाहिर है उसके पास बताने के लिए कोई उपलब्धि तो है नहीं।

 

इस वीडियो सॉन्ग में अयोध्या में राम मंदिर का भव्य मॉडल, और वहां आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का प्रदर्शन है। इस में मोदी और योगी की वाराणसी यात्रा और मथुरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और योगी के रोड शो का भी प्रदर्शन है। इसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा और राज्य में पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का तमाशा भी है। हां कोई सकारात्मक चीज़ इसमें नहीं है, हो भी नहीं सकती है, क्योंकि पूरे कार्यकाल में कोई सकारात्मक काम हुआ ही नहीं है।

 

कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, पार्टी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय और पार्टी के अन्य सांसद और नेता थीम सॉन्ग को ट्वीट कर रहे हैं।

 

अयोध्या के लिए गीत के बोल हैं: “मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है, मंदिर जब बन जाएगा सोच नज़ारा क्या होगा। देश हमारा सोच के देखो… इस से प्यारा क्या होगा।’’

 

वाराणसी के लिए, गीत है: “काशी अब सजने लगे हैं, डमरू भी बजने लगा है। डमरू जब असर करेगा सोच नजारा क्या होगा। देश हमारा सोच के देखो… इस से प्यारा क्या होगा।’’

 

और, मथुरा के लिए गीत कहता है, ‘‘मथुरा भी सजने लगा है, बंसी अब बजने लगी है, बंसी जब बज जाएगी, सोच नज़ारा क्या होगा।’’ -आईएएनएस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here